{"_id":"68ebc7b0041ea32bef0b5ea4","slug":"pollution-and-temperature-fluctuations-continue-noida-news-c-1-gnd1002-3511301-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषण और तापमान में उतार चढ़ाव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषण और तापमान में उतार चढ़ाव जारी
विज्ञापन
नोएडा का एक्यूआई 180 और ग्रेनो का 189 किया गया दर्ज
नोएडा। इन दिनों तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा देश का पहला और नोेएडा देश का आठवां सबसे प्रदूषित शहर था। हालांकि, इस दौरान हवा की गुणवत्ता मध्यम स्थिति में दर्ज हुई जो सांस लेने के लिए बहुत नुकसानदायक नहीं रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में जिले की हवा शहरवासियों को सांस लेने के लिए बेहतर नहीं रहेगी। साथ ही रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं बन रही है। तेज धूप खिलेगी, हालांकि बादलों की आवाजाही के बीच धुंध बढ़ने से प्रदूषण बढ़ सकता है। ब्यूरो