{"_id":"605f6e498ebc3e76a122145e","slug":"political-party-active-to-get-the-post-of-chairman-grnoida-news-noi574017411","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद हासिल करने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पद हासिल करने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा। गौतमबुद्ध नगर में जिला पंचायत चेयरमैन पद को हासिल करने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। पार्टियों ने पदाधिकारियों को प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला पंचायत की पांच सीटों पर 5 अप्रैल तक सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। वहीं, आप ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तीन प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श चल रहा है।
जनपद में पिछले पांच साल से चेयरमैन का चुनाव नहीं हुआ था। इस दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी पर कार्यवाहक रहे। जनपद में जिला पंचायत की पांच सीटें हैं। इन पर प्रत्येक राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि करीब 12 लोग ने अपनी दावेदारी की है। मंगलवार तक 20 वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विचार के बाद सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। सुनील विश्नोई को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ 20 नेताओं की टीम बनाई है।
ग्राम प्रधान, बीडीसी समेत पदों पर प्रत्याशी के आवेदन करने पर उनको पार्टी स्तर पर समर्थन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि पार्टी ने चुनाव के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी को जिला संयोजक बनाया है। पांच सीटों के लिए करीब 25 दावेदार हैं। हाईकमान स्तर पर प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। पार्टी जिला पंचायत स्तर पर ही अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने बताया कि तीन वार्ड में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। शेष दो के प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे। इन दो वार्ड पर तीन से चार दावेदार टिकट मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने वार्ड संख्या तीन और पांच से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। तीन वार्डों पर 10 लोगों ने दावेदारी पेश की है। जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
बसपा जिलाध्यक्ष लख्मी चंद्र ने बताया कि पार्टी स्तर पर प्रत्याशी बनाए जाएंगे। पांच वार्डों के लिए करीब 50 से अधिक दावेदार हैं। उनके नामों को लेकर विचार चल रहा है। पंचायत चुनाव में प्रत्येक वार्ड स्तर पर एक चुनाव प्रभारी होगा। वही उनके सहयोग के लिए विधानसभा, लोकसभा प्रभारी का भी कार्य करेंगे। प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।
132 मतदान केंद्रों के 377 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों पर चर्चा की। बताया कि जिल में 132 मतदान केंद्रों के 377 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए अधिकारी कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम पूरा करें।
उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर आयोग के निर्देश के मुताबिक तैयारियां जल्द पूर्ण कर लें। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मियों की तत्काल ड्यूटी निर्धारित कर दी जाए। आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के लिए सभी कर्मियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में एडीएम वित्त वंदिता श्रीवास्तव, सीडीओ अनिल कुमार, एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह, यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख समेेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।