{"_id":"61291fae8ebc3e79b609e751","slug":"political-mewat-news-noi601401098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदबूदार खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदबूदार खाना
विज्ञापन
तावडू। शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बदबूदार खाने के चलते भूखे पेट प्रशिक्षण ले रही हैं। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। डिढारा, मोहम्मदपुर अहिर सहित नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तावडू में बृहस्पतिवार से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील करने के बाद नौनिहालों को बेहतर शिक्षा व पौष्टिक आहार देने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण शिविरों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलने वाले भोजन के खराब और बदबूदार होने का आरोप लगाया है। जिसके चलते करीब डेढ़ सौ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भूखे पेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
जिले में संचालित इन प्रशिक्षण शिविरों में भोजन पुन्हाना से तैयार कर जिले के अलग-अलग हिस्से में भेजा जा रहा है। तावडू उपमंडल में चार केंद्रों पर यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें मोहम्मदपुर अहिर केंद्र पर 38 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डिढारा केंद्र पर 37 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व तावडू राजकीय प्राथमिक विद्यालय के दो केंद्रों पर 75 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा, प्रवीणा, रेशम व रवीना आदि का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सायं 4 बजे उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया। जबकि 4 बजे प्रशिक्षण शिविर समाप्त हो जाता है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में एक कप चाय और दोपहर का भोजन दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भोजन में जली हुई रोटियां व बदबूदार दाल, प्लास्टिक की थैलियों में पैकिंग कर भेजी जा रही है। जिसमें उमस भरी गर्मी के चलते बदबू पैदा हो रही है। ऐसे में इस भोजन से बीमार होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता मलिक ने कहा कि बृहस्पतिवार को खाना देर से पहुंचा है, लेकिन खाने की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। यदि किसी की शिकायत है तो वह स्थानीय सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बात करेंगी।
फोटो ऱ्- बदबूदार खाने को दिखाती हुई प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता