{"_id":"61169d568ebc3ee0791b91d4","slug":"political-mewat-news-noi599099617","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथों में तिरंगा थामे हिंदू मुस्लिम समुदाय में मजबूत एकता देखने को मिली। इस यात्रा में मुख्य रूप से परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे। उन्होेंने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि देश के लोग खुली हवा में सांस लें, इसके लिए शहादत देने वाले वीर शहीदों को शत शत नमन। देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
तिरंगा यात्रा को लेकर सुबह से ही हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शहीदी पार्क पर तिरंगा लेकर एकत्र होने लगे। तिरंगा यात्रा के दौरान शहीदी पार्क से शहर के अंबेडकर चौक होते हुए तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से निकलती हुई चोपड़ा बाजार पहुंची। जहां शहर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र फिरोजपुर झिरका में शहर के शहीदी पार्क से तिरंगा यात्रा का आगाज करने के दौरान परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि उन्हें बहुत ही सुख की अनुभूति हो रही है कि मुस्लिम इलाके में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग तिरंगा को अपने हाथ में लेकर इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, पूर्व चेयरमैन भानी राम मंगला, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन सुनील जैन, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, अंजू बाला जिला अध्यक्ष महिला मोर्च भाजपा , ताहिरा जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति नगीना, एमडीबी के मेंबर महेन्द्र गर्ग, खुर्शीद राजाका पूर्व चेयरमैन, जाहिद बाई, आलम मुंडल भाजपा नेता, निशा सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नरदेव आर्य निगरानी कमेटी के सदस्य, यावर आलम अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष, प्रेम योगी शिवासोनी, विकास सिंगला, फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। यात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई गुलशन खट्टर के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
कृषि कार्यों में व्यस्त हैं किसान
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसान अपने खेत खलियान व अन्य कृषि के कार्यों में व्यस्त हैं। कुछ तथाकथित किसान ही अपनी राजनीति को चमका कर चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं। वह लोगों को बरगला रहे हैं।