फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Policeman kicked a young man who went to bring pizza late night in Greater Noida video went viral

आखिर क्या था हिमांशु का कसूर: देर रात पिज्जा लाने गए युवक को पुलिसकर्मी ने मारी लात, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 28 Jul 2023 08:20 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी ने उसके पीछे लात भी मार दी। हिमांशु ने वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
Policeman kicked a young man who went to bring pizza late night in Greater Noida video went viral
पीड़ित हिमांशु वशिष्ठ और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ककोड़ से अपने दोस्त से मिलने आए युवक को देर रात में कामर्शियल बेल्ट में पिज्जा खाने आना महंगा पड़ गया। यहां पहुंचे दो पुलिसकर्मियों से उसका विवाद हो गया। युवक को एक पुलिसकर्मी ने पीछे से लात मारी। वीडियो बनाने का प्रयास करने पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन पुलिस ने युवक के आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन

बुलंदशहर के ककोड़ निवासी हिमांशु वशिष्ठ ने बताया कि वह गुरुवार रात अल्फा-1 सेक्टर में रहने वाले बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे दोस्त से मिलने आया था। रात को दोस्त ने बताया कि कॉमर्शियल बेल्ट में एक दुकान पर देर रात तक पिज्जा मिलता है। वह रात लगभग 12 बजे पिज्जा खाने पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डर देने के बाद हिमांशु मोबाइल से किसी के मैसेज का जवाब दे रहा था। तभी वहां पुलिस वाहन आकर रुकी। हिमांशु का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने वाहन से कोल्डड्रिंक की खाली बोतल निकालकर इशारा करते हुए किसी को देने के लिए कहा। हिमांशु यह नहीं समझ पाया कि बोतल किसको देनी है। उसने यही सवाल पुलिसकर्मी से पूछा तो वह भड़क गए। 

विज्ञापन

आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी ने उसके पीछे लात भी मार दी। हिमांशु ने वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। एसपी अरविंद कुमार का कहना है कि लात मारने का आरोप निराधार है। रात 12 बजे तक दुकान खुलने के कारण पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed