फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police working to solve the blast mystery; flat seal to be removed soon.

Noida News: धमाके की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, जल्द हटेगी फ्लैट की सील

Sat, 20 Jun 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Police working to solve the blast mystery; flat seal to be removed soon.
- प्राथमिक जांच में पटाखों में आग लगने की बात, सोसाइटी निवासी अब भी जवाब का इंतजार कर रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के फ्लैट में बृहस्पतिवार रात को हुए धमाके की जांच जारी है। पुलिस और बम स्क्वायड की प्रारंभिक जांच में अलमारी में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका होने की बात सामने आई है। हादसे में मां और बेटी घायल हुई थीं। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि टीवी स्टैंड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी, जिससे वहां रखे पुराने पटाखे फट गए। अलमारी में रखे लोहे के सामान के कारण धमाके का असर बढ़ गया और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एहतियातन सील किए गए फ्लैट की सील जल्द हटाई जाएगी, हालांकि जांच अभी जारी है। घटना के बाद से सोसाइटी में दहशत का माहौल है। सोसाइटी निवासी अब भी यह जानना चाहते हैं कि उस रात वास्तव में क्या हुआ था। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर बना हुआ है, जबकि पुलिस की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
निवासियों की प्रतिक्रिया-
तेज धमाके की आवाज सुनकर सभी घबरा गए थे, अब सच सामने आना चाहिए। -प्रतिभा पाटनी
लोगों में अब भी उत्सुकता है कि आखिर धमाके की असली वजह क्या थी। -निशा गुप्ता
हादसे के बाद से बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बना हुआ है। -वैशाली
हम उसी टावर में रहते हैं, इसलिए पूरी घटना की सच्चाई जानना चाहते हैं। -गोविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed