फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police will keep a watch on New Year's Eve

नए साल के जश्र पर रहेगा पुलिस का पहरा

Tue, 31 Dec 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police will keep a watch on New Year's Eve
नए साल के जश्र पर पुलिस का रहेगा पहरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नए साल के जश्न में खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। टीम होटल, बार, मॉल, रेस्तरां समेत तमाम जगहों पर नजर रखेगी। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में 31 दिसंबर और एक जनवरी की शाम को विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम को भी सक्रिय रहने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि साल 2019 की विदाई और नए साल 2020 के स्वागत के जश्न में किसी तरह का हुड़दंग अस्वीकार्य होगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। 31 दिसंबर की शाम से वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। मॉडल शॉप के आसपास, मॉल और होटल के आसपास पुलिस लगातार गश्त करेगी। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में गश्त करने और नव वर्ष के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना प्रभारियों को हुड़दंग मचाने वालों, शराब पीकर हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं। अगर जश्र के नाम पर कोई अश्लील हरकत करता है तो पुलिस उससे भी सख्ती से निपटेगी। शहर मेे सबसे अधिक युवा नॉलेज पार्क के कॉलेजों में पढ़ते हैं। यहां हॉस्टल में रहते है। ऐसे में सभी कॉलेज व हॉस्टल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि शरारती तत्वों पर नजर रखें।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वॉड भी रहेगा तैनात
नए साल के दिन एंटी रोमियो स्क्वॉड को शहर के कुछ प्रमुख स्थान जगत फार्म, अंसल माल, नॉलेज पार्क व तामम होटलों पर तैनात रहने को कहा गया है। किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि होने पर टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed