फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police uncle my father will not break the rules now ...

पुलिस अंकल मेरे पापा अब नहीं तोड़ेंगे नियम...

Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police uncle my father will not break the rules now ...
पुलिस अंकल मेरे पापा अब नहीं तोड़ेंगे नियम...
विज्ञापन

नोएडा। पुलिस अंकल मेरे पापा अब ठीक से गाड़ी चलाएंगे, प्लीज उन्हें छोड़ दीजिए...। ट्रैफिक पुलिस की ई-चालान शाखा में अपने पापा के साथ चालान का भुगतान करने पहुंचे 9 साल के ओम ने जब पुलिस कर्मियों से इस तरह आग्रह किया तो सभी चकित रह गए। यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। इस बात को ओम ने लिखकर बयान किया। हस्ताक्षर अभियान के लिए लगाए गए बोर्ड पर ‘मेरे पापा यातायात नियमों का पालन करेंगे’ लिखकर उसने अपने पिता को सड़क पर बरती गई लापरवाही का अहसास कराया।
सेक्टर-14ए स्थित कंट्रोल रूम में जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी जा रही है। ई-चालान का भुगतान करने के लिए आ रहे लोग हस्ताक्षर कर भविष्य में यातायात नियमों पालन करने की शपथ भी ले रहे हैं। बुधवार को चालान का भुगतान करने पहुंचे 20 से अधिक लोगों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अपनी गलती को स्वीकार किया।
विज्ञापन

4 दिन में 100 से अधिक बने सदस्य
यातायात माह के पहले चार दिन में 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता शिविर में पहुंचकर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस का हाथ बंटाने का आश्वासन दिया। बुधवार को 43 लोग सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएगी पुलिस
प्रदूषण की वजह से शाम ढलते ही स्मॉग से दृश्यता कम हो रही है। ऐसे में सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed