फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police strict on biker gang, 40 sports bikes seized after stopping them on expressway

Noida News: बाइकर्स गैंग पर पुलिस की सख्ती, एक्सप्रेस-वे पर रोककर 40 स्पोर्ट्स बाइक सीज की

Sun, 22 Dec 2024 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Police strict on biker gang, 40 sports bikes seized after stopping them on expressway
बाइकर्स गैंग पर पुलिस की सख्ती, एक्सप्रेस-वे पर रोक 40 स्पोर्ट्स बाइक सीज की
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर रविवार सुबह चला अभियान, रोके गए बाइकर्स में छात्र, एमएनसीकर्मी, कारोबारी शामिल, सीज कर खड़ी की गई बाइकों की कीमत लाखों में
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। छुट्टी वाले दिन सुबह समूह में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौज-मस्ती के लिए जाने वाले बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने रविवार को सख्ती की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सुबह नोएडा व ग्रेटर नोएडा जोन की पुलिस सड़क पर उतरी। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस ने बाइकर्स गैंग को रोका और 39 बाइक सीज की। सीज होने वालों में अधिकतर स्पोर्ट्स बाइक शामिल हैं। इसके अलावा इनको लेकर निकले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। ग्रेटर नोएडा में भी जीरो प्वाइंट पर बाइकर्स रोके गए यहां बीटा-2 थाना पुलिस ने एक बाइक सीज की और 39 का चालान हुआ।
विज्ञापन

एसीपी-1 प्रवीण सिंह ने बताया, रोके गए बाइकर्स में कंपनी के कर्मचारी, 2 शिक्षक, 2 छात्र, 6 कारोबारी शामिल थे। यह समूह में तेजी से निकलते हैं और इनका शोर इतना होता है कि दूसरे वाहन चालक डर जाते हैं। इसके साथ ही इनकी तेज रफ्तार से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरा होता है। बाइकर्स महज अपनी मंहगी बाइक चलाने का रोमांच उठाने के लिए निकलते हैं। बाइकर्स में अधिकतर दिल्ली-हरियाणा के थे। एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार का कहना है कि लापरवाही व खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 बाइकों एवं इनके चालकों को पकड़कर इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में समूह बनाकर नोएडा में होते हैं दाखिल-
रविवार की छुट्टी वाले दिन सुबह के समय नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे का खाली रहता है। 6 लेन के चौड़े एक्सप्रेस-वे पर नोएडा-ग्रेनो के बीच कोई व्यवधान नहीं है। सुगमता का फायदा उठाते हुए ग्रुप नोएडा का चयन करते हैं। बाइकर्स के अलावा लग्जरी कारों के भी काफिले निकलते हैं। दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव के निवासी शामिल होते हैं।

चालान की परवाह नहीं होती-
जिले में आने वाले लग्जरी कारों और बाइक के ग्रुप में शामिल लोग पैसे वाले या कुछ बड़े घरों के लड़के होते हैं। ये ग्रुप दो तरह के होते हैं, एक तो जो रेस लगाते हैं, दूसरे वो जो रफ्तार के रोमांच लिए ग्रुप में निकलते हैं। शहर में चलने वाले ट्रैफिक को खतरा दोनों ही ग्रुप से रहता है। ये सड़क का बड़ा हिस्सा घेर कर चलते हैं। साथ ही एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भी रहते हैं। इस दौरान अगर ओवर स्पीड का चालान भी हो गया तो उसकी ये परवाह नहीं करते।
दिसंबर-2022 में जगुआर ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा था-

सुबह बाइक के साथ लग्जरी कारों के भी काफिले निकलते रहते हैं। ऐसे ही काफिले में शामिल जगुआर कार ने सेक्टर-94 में एक स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई की थी। इस केस में हत्या की धारा जुड़वाई थी। यह बात अलग है कि बाद में कोर्ट से हत्या की धारा हट गई थी।

जेवर से अलीगढ़ की तरफ भागे 50 से ज्यादा बाइकर्स

पुलिस ने बाइकर्स को रुकवा कर चालान करना शुरू किया तो ज्यादातर बाइकर्स अलीगढ़ की तरफ भाग गए। आगे जाकर अलीगढ़ के टप्पल कट से यमुना एक्सप्रेसवे से उतरकर हरियाणा के पलवल से होते हुए दिल्ली एनसीआर के शहरो को बाइकर्स रवाना हो गए। कार्रवाई के डर की वजह से बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed