{"_id":"63f2787bf6cdbc774108c4e6","slug":"police-stopped-the-farmers-who-were-going-to-lock-the-gate-of-ntpc-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-3644-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: किसानों ने एनटीपीसी के गेट पर तालाबंदी का किया प्रयास, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: किसानों ने एनटीपीसी के गेट पर तालाबंदी का किया प्रयास, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
फोटो:
एनटीपीसी के गेट पर ताला लगाने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
-किसानों ने पंचायत कर 23 फरवरी को दादरी विधायक के आवास पर जाने का लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा। एनटीपीसी के गेट पर ताला लगाने जा रहे 24 गांवों के किसानों को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। एसीपी के आश्वासन पर किसान वापस धरना स्थल पर लौट गए। जहां पर किसानों ने पंचायत की और 23 फरवरी को दादरी विधायक के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखने का फैसला लिया। किसानों ने कहा है कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
एनटीपीसी से प्रभावित गांवों के किसानों का रसूलपुर गांव में धरना जारी है। रविवार की सुबह किसानों ने एनटीपीसी के गेट पर तालाबंदी करने का निर्णय लिया और धरना स्थल से कूच कर दिया। लेकिन करीब 200 मीटर दूर पुलिस बल ने बेरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया। वहां से आगे नहीं जाने दिया। इस बीच किसान और पुलिस के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। बाद में एसीपी सुमित सेंगर ने किसानों को इस सप्ताह एनटीपीसी प्रबंधन के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसान वापस धरना स्थल पर लौट आए और वहां पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता मुखिया विक्रम सिंह राणा और संचालन मास्टर मनमिंदर भाटी ने किया। किसानों ने बताया कि 23 फ़रवरी को दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास पर पहुंचेंगे। वहां विधायक से मांगों को पूरा कराने को लेकर जवाब मांगा जाएगा। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर ख़लीफा ने कहा कि एनटीपीसी व शासन-प्रशासन किसानों को लगातार गुमराह कर रही हैं। किसानों एक समान मुआवजा, रोज़गार, निशुल्क बिजली समेत अन्य मांगे हैं। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की धार तेज की जाएगी।