{"_id":"662452847338f23d55000034","slug":"police-stopped-kshatriya-mahapanchayat-placed-the-organizer-under-house-arrest-grnoida-news-c-23-1-noi1091-30075-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने रोकी क्षत्रिय महापंचायत, आयोजक का किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने रोकी क्षत्रिय महापंचायत, आयोजक का किया नजरबंद
विज्ञापन
पुलिस ने रोकी क्षत्रिय महापंचायत, आयोजक का किया नजरबंद
जिले में धारा-144 लगी होने का दिया हवाला
जनता की आवाज को दबाने का लगा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले में धारा-144 का हवाला देते हुए पुलिस ने शनिवार को घोड़ी-बछेड़ा गांव में क्षत्रिय समाज की महापंचायत नहीं होने दी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात में ही आयोजकों को उनके घर में नजरबंद कर दिया। महापंचायत में 27 से अधिक क्षत्रिय समाज के संगठनों को बुलाया गया था। वहीं, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है।
क्षत्रिय समाज ने शनिवार को घोड़ी गांव में महापंचायत बुलाई थी। आयोजक ठाकुर मोहित सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के एक प्रत्याशी ने पिछले सप्ताह विवादित बयान दिया था। इससे लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में ठाकुर भानु, ठाकुर पूरन सिंह, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के अध्यक्ष ललित राणा समेत 27 से अधिक क्षत्रिय संगठनों को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही आसपास के गांवों से भी लोगों को बुलाया गया था।
पंचायत से पहले शुक्रवार देर रात में पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। पंचायत स्थल के अलावा गांव के आसपास के सभी रास्तों पर दिनभर पुलिस तैनात रही। किसी को 100 मीटर तक नहीं आने दिया गया। मोहित सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार में लोगों को अपनी बात कहने का भी अधिकार नहीं रहा है।
विज्ञापन
पंचायत नहीं होने पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने घोड़ी बछेड़ा गांव में बैठक की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए क्षत्रिय महासभा ने पंचायत बुलाई थी। सरकार देश के युवाओं के साथ तानाशाही कर रही है। बैठक में गजेंद्र रावल, रविंद्र रावल, मोहित रावल, तेजपाल सिंह, देवेंद्र एडवोकेट, सुशील रावल व सुंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं, पुलिस का कहना है कि जिले में धारा-144 लगी होने की वजह से पंचायत या महापंचायत नहीं बुलाई जा सकती है।