{"_id":"6a0334c9af59cda00c068c65","slug":"police-station-will-be-built-on-premises-of-noida-airport-noida-news-c-491-1-gnd1001-6808-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा हवाई अड्डे के परिसर में जल्द बनेगा थाना, पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा हवाई अड्डे के परिसर में जल्द बनेगा थाना, पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी
विज्ञापन
एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिसर के अंदर दो थाने का होगा निर्माण
दोनों में से पहले डोमेस्टिक टर्मिनल थाने का निर्माण 6.25 करोड़ रुपये से होगा
रोहित शर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के परिसर में थाने का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण से जमीन मिलने और शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मेरठ स्थित मंडलीय कार्यालय को सौंप दी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने थाने के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिसर के अंदर दो थाने, थाना जेवर एयरपोर्ट डोमेस्टिक टर्मिनल और थाना जेवर एयरपोर्ट इंटरनेशनल टर्मिनल का निर्माण होना है। इन दोनों में से पहले डोमेस्टिक टर्मिनल थाने का निर्माण 6.25 करोड़ रुपये से होगा। इसके निर्माण के लिए एयरपोर्ट परिसर के अंदर प्राधिकरण ने लगभग 4000 हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने पर इंटरनेशनल टर्मिनल थाने का संचालन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश का पहला एयरपोर्ट है जहां कैंपस के अंदर ही थाने का संचालन हो रहा है। परिसर के अंदर अभी सिर्फ डोमेस्टिक टर्मिनल थाने का संचालन हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी के साथ 46 पुलिसकर्मी तैनात हैं। यापल और एयरपोर्ट प्रशासन ने अस्थाई रूप से थाने का निर्माण कराया था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से पहले इंटरनेशनल टर्मिनल थाने का भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नेशनल और इंटरनेशनल टर्मिनल से जुड़े मामलों को अलग-अलग देखा जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
परिसर के अंदर अभी अस्थाई कार्यालय में थाने का संचालन हो रहा है। इसके भवन के लिए पीडब्ल्यूडी को फाइल भेजी जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी एयरपोर्ट के अंदर थाने का निर्माण कार्य जल्द शुरू करेगा। भवन बनने के बाद पुलिस बेहतर काम करेगी। -पूनम, एडीसीपी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
पुलिस विभाग की ओर से थाने के निर्माण के लिए फाइल आ चुकी है। विभागीय स्वीकृति के लिए इसे शासन को भेज दिया है। स्वीकृति आते ही टेंडर निकालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जा रही है। -तृष पाल, सहायक अभियंता, पीडब्यूडी (मंडलीय कार्यालय, मेरठ)