फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police sought information about the suspect from Russian agency through Interpol.

Noida News: इंटरपोल के जरिये पुलिस ने रूस की एजेंसी से मांगी संदिग्ध की जानकारी

Thu, 02 May 2024 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Police sought information about the suspect from Russian agency through Interpol.
राजधानी के स्कूलों में ई-मेल से बम की धमकी देने का मामला
विज्ञापन

अभी तक पुलिस कोई खास जानकारी नहीं कर सकी हासिल


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। राजधानी के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी देने वाले संदिग्ध जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने रूस की एजेंसी से संपर्क किया है। मॉस्को स्थित एजेंसी राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) से पुलिस ने इंटरपोल के जरिये संदिग्ध का नाम, पता, संपर्क विवरण, वैकल्पिक ई-मेल आईडी और संपूर्ण आईडी लॉगइन की जानकारी मांगी है। बृहस्पतिवार को मामले को लेकर पुलिस महकमे में कई बैठकों का दौर भी चला। बताया जा रहा है कि मामले में अभी तक पुलिस को ईमेल भेजने वाले के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।



पुलिस के अनुसार, रूस की निजी ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी मेल डाट आरयू (Mail.ru) है। डोमेन .ru इसी कंपनी का है। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले संदिग्ध ने निजी ई-मेल सेवा प्रदाता के साथ पंजीकरण करने के बाद ईमेल आईडी savariim@mail.ru बनाई थी। संदिग्ध ने मेल और आईपी एड्रेस आदि की पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग किया। ऐसे में पुलिस ने रूस की एजेंसी से संपर्क कर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

पंजीकरण करने के बाद बनता है आईडी

पुलिस के अनुसार, .ru पर मेल आईडी बनाने के लिए पहले पंजीकरण करना होता है। इसमें संदिग्ध ने अपने बारे में जानकारी दी होगी। इसके बाद ही ईमेल आईडी बना है। ऐसे में धमकी वाला ईमेल भेजने वाले का नाम, पता, संपर्क विवरण, वैकल्पिक ईमेल आईडी और संपूर्ण आईडी लॉग इन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article