फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police shut down the loudspeaker at the protest site of MTS workers.

Noida News: एमटीएस कर्मियों के धरनास्थल का लाउडस्पीकर पुलिस ने कराया बंद

Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Police shut down the loudspeaker at the protest site of MTS workers.
पुलिस की हरकत के बाद हजारों कर्मचारी सिविक सेंटर पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी व पुलिस ने 24 दिनों से सिविक सेंटर के बाहर हड़ताल पर बैठे एमटीएस कर्मियों के आंदोलन को खत्म करवाने की कवायद शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को एमसीडी प्रशासन और पुलिस के बीच हुई बैठक में धरना समाप्त कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद धरनास्थल पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाकर लाउडस्पीकर बंद करा दिए गए। इलाके के एसएचओ और एसीपी भी मौके पर तैनात हैं।

यूनियन के महासचिव देवानंद शर्मा ने कहा कि एमटीएस कर्मचारियों में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। वर्षों से इनका शोषण किया जा रहा है। एकसमान वेतन, भत्तों में समानता, छुट्टियों की उचित व्यवस्था व किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिजनों को नौकरी की गारंटी देने की उनकी मांगें हैं। अगर जबरन धरना हटाने की कोशिश की गई तो हर वार्ड में प्रदर्शन होगा। धरना स्थल पर सामान्य दिनों में चार-पांच सौ कर्मचारी रहते थे लेकिन पुलिस की हरकत के बाद हजारों कर्मचारी सिविक सेंटर पहुंच गए हैं। वहीं, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed