फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police sent report for red corner notice of Ravi Kana

नोएडा गैंगरेप मामला: स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस, पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

Thu, 18 Jan 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ के रेड कॉर्नर नोटिस के लिए पुलिस ने रिपोर्ट भेजी है। वहीं दूसरी तरफ गोवा में रिजॉर्ट समेत अन्य संपत्तियों की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
Police sent report for red corner notice of Ravi Kana
वि काना के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए रिपोर्ट भी आलाधिकारियों को भेज दी है। संबंधित विभाग और इंटरपोल की मदद से जल्द रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर केस में न्यायालय से गैर जमानती वारंट हो चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं, रिमांड पर लिए गए आरोपियों से सात घंटे की पूछताछ में पुलिस को गोवा के रिजॉर्ट और कुछ अन्य संपत्तियों की जानकारी मिली है। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है। नोएडा के सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म और बीटा-2 थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक रवि काना को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


रवि काना गिरोह के खिलाफ कुल 11 केस की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद से पुलिस ने गिरोह की संपत्ति कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस लगातार फरार नौ आरोपियों का सुराग लगाने व गिरोह की संपत्ति का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। बुधवार को रवि काना के चचेरे भाई राजकुमार और आजाद को रिमांड पर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसमें कुछ ऐसे सफेदपोश मददगारों के नाम सामने आए हैं। जो गिरोह की लंबे समय से मदद कर रहे थे। आरोपियों ने सफेदपोश मददगारों की मदद से ही काले कारोबार को एक स्थान से कई स्थानों तक फैलाया था। इन लोगों पर कार्रवाई के लिए आलाधिकारियों व विधि विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट स्थित फैक्टरी जो जानकारियां कंप्यूटर व दस्तावेजों से मिली हैं। इनके बैंक खातों, संपत्ति आदि की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed