फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Police Sakhi Seva' will help in prevention of dowry murder and harassment

दहेज हत्या और उत्पीड़न की रोकथाम में मददगार होगी पुलिस सखी सेवा

Thu, 07 Jan 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
'Police Sakhi Seva' will help in prevention of dowry murder and harassment
दहेज हत्या और उत्पीड़न की रोकथाम में मददगार होगी ‘पुलिस सखी सेवा’
विज्ञापन

नोएडा। महिला उत्पीड़न, घरेलू विवाद और दहेज हत्या जैसी संगीन घटनाओं की रोकथाम में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शुरू की गई ‘पुलिस सखी सेवा’ बेहद मददगार साबित होगी। योजना के तहत महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम सप्ताह में एक दिन ग्रामीण क्षेत्र के थानों में जाएगी और वहां पीड़ित महिलाओं को उचित परामर्श देगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दहेज हत्या के अधिक मामले सामने आने के बाद इस सेवा की शुरुआत की गई है। टीम सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं उत्पीड़न और घरेलू विवादों की शिकायतें पुलिस को नहीं दे पाती हैं। इस कारण दहेज हत्या जैसे संगीन अपराध के घटित होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। ‘पुलिस सखी सेवा’ के तहत अनुभवी महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम निर्धारित वाहन से सप्ताह में प्रत्येक दिन देहात क्षेत्र के अलग-अलग थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। यहां घरेलू उत्पीड़न की शिकायत लेकर आईं महिलाओं और उनके परिवारजनों को मौके पर बुलाकर बिना अभियोग दर्ज किए मामले में समझौता कराने का प्रयास करेगी। वहीं, अधिक उत्पीड़न होने की स्थिति में टीम कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़िता का मार्गदर्शन करेगी। बता दें कि यह सेवा ट्रायल के तौर पर पिछले महीने से चल रही है। बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस ने इसके लिए दिन तय कर दिए हैं। इसके तहत टीम सोमवार को बादलपुर, मंगलवार को दादरी, बुधवार को जारचा, बृहस्पतिवार को रबूपुरा, शुक्रवार को दनकौर और शनिवार को जेवर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed