{"_id":"69ff3820ff0ee32fb7006351","slug":"police-revealed-the-murder-of-two-gardeners-in-the-hostel-noida-news-c-23-1-lko1064-94313-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के ध्यानार्थ : बहन से अवैध संबंध के तानों से परेशान होकर आरोपी ने की थी दोनों माली की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के ध्यानार्थ : बहन से अवैध संबंध के तानों से परेशान होकर आरोपी ने की थी दोनों माली की हत्या
विज्ञापन
फोटो
- नॉलेज पार्क के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो माली की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
- पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो माली की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अभिषेक कुमार (24), निवासी जयभीमनगर गढ़ रोड, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने रंजिश और तानों से परेशान होकर हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शीशपाल और इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र की फावड़े से हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाईं गईं थीं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अभिषेक कुमार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। शुक्रवार को पुलिस ने गुर्जरपुर रेलवे लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आरोपी को घेरने का प्रयास कर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या से पहले दोनों को पिलाई शराब
मेरठ में शीशपाल के बहनोई राजू का घर है। उसी के पड़ोस में अभिषेक भी रहता था। आरोपी की बहन से शीशपाल के अवैध संबंध थे, जिसको लेकर दोनों अभिषेक को ताना मारते थे। इसी से परेशान होकर उसने दोनों की हत्या की साजिश रची। वारदात के दिन उसने दोनों को शराब पिलाई। होश में रहने के लिए उसने खुद कम शराब पी। रात में जब दोनों सो गए तो उसने फावड़े से शीशपाल पर कई वार किए। शोर सुनकर इन्द्र के जागने पर फावड़े से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी।