फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police resident and hostal will be built

Noida News: 200 पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल व बैरक का निर्माण लगभग पूरा

Wed, 06 Aug 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
police resident and hostal will be built
200 पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल व बैरक का निर्माण लगभग पूरा
विज्ञापन

- 80 करोड़ से अधिक की लागत से कमिश्नरेट में चल रहा आधारभूत संरचना विकसित करने का काम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आधारभूत संरचना को बढ़ाने का काम लगातार चल रहा है। इसके लिए 80 करोड़ से अधिक की धनराशि से थाना भवन के निर्माण से लेकर अन्य काम चल रहे हैं। पुलिस लाइन में 200 पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल व बैरक बनाने का काम अंतिम चरण में है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जनपद में 8061.87 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। नए वर्ष तक रिजर्व पुलिस लाइन्स में हॉस्टल से लेकर फेज-एक, सेक्टर-142 थाना, सेक्टर-113 थाना, कासना, सेक्टर-39 समेत विभिन्न थानों की बिल्डिंग व आवासीय क्षेत्र तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन्स में 200 पुलिसकर्मियों के लिए के हास्टल व बैरक का निर्माण कार्य 81 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसकी कीमत 1056.04 लाख रुपये है। फेज-1 थाना भवन का निर्माण 819.79 लाख से चल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-पांच में भूखंड संख्या ए- 57/1 पर 4048 वर्ग मीटर में तीन मंजिला भवन में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, थाना कार्यालय, डाक कक्ष, आगन्तुक कक्ष, हवालात (महिला एवं पुरूष) समेत सभी जरूरी मूल सुविधाएं होंगी। सेक्टर-142 थाना व आवासीय निर्माण के लिए प्लाट संख्या एफ-एक सेक्टर -143 की 4000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। सेक्टर-113 थाना भवन का निर्माण भूखंड संख्या एफसी-1 में 3060 वर्ग मीटर भूमि पर होगा। आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य 979.31 लाख से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासना थाने के निर्माण के लिए इकोटेक-वन एक्सटेंशन मेन रोड पर खसरा संख्या 579 की 3957 वर्ग मीटर क्षेत्रफल भूमि जल्दी आवंटित हो जाएगी। जमीन आवंटन को अथारिटी से समिति गठित हो गई है। इसी तरह सेक्टर-39 थाने में 48 क्षमता का हास्टल-बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य 248.41 लाख रुपये से होगा। फेज-तीन थाने में 40 क्षमता का हास्टल-बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य 216.88 लाख रुपये से बनेंगे। उनके मुताबिक, बिसरख थाने में भी 48 क्षमता के हास्टल-बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण 251.19 लाख रुपये जबकि 971.12 लाख रुपये से 21 आवास बनेंगे। इसी तरह अन्य जगहों पर आवास व हाॅस्टल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed