फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police remove enchrocment

Noida News: पुलिस- प्राधिकरण की कार्रवाई से 2.21 लाख वर्ग मीटर जमीन हुई मुक्त

Wed, 10 Sep 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
police remove enchrocment
कमिश्नरेट पुलिस ने आठ महीने में जमीन से हटाया कब्जा
विज्ञापन

- पुलिस कमिश्नर ने कहा भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक अतिक्रमण व अवैध निर्माण के खिलाफ नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ अभियान चलाकर 221,360 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण व अवैध निर्माण से मुक्त कराया। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि यह अभियान लगातार चलेगा।

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की टीम ने प्राधिकरण के साथ मिलकर सरकारी अर्जित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण, मेड़बंदी, फार्म हाउस, बाउंड्रीवाल एवं आरसीसी संरचनाओं को ध्वस्त कराया। नोएडा जोन में पुलिस टीम ने प्राधिकरण के साथ मिलकर कुल 11 स्थानों पर 2600 वर्ग गज, 1470 मीटर व छह बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में खसरा नंबर 412, सेक्टर-104 हाजीपुर के 1300 वर्ग गज मकान को नोएडा प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर सेक्टर-128 नोएडा के एक हजार वर्ग गज भूमि व ग्राम की शाहपुर के 300 वर्ग गज भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के डूब क्षेत्र हिंडन नदी के किनारे सेक्टर-115 के खसरा संख्या- 112, 113 डूब क्षेत्र हिंडन नदी व पर्थला खंजरपुर के लगभग 500 मीटर भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कोतवाली फेज टू क्षेत्र के अंतर्गत बाजार सेक्टर-110 में 200 मीटर रोड किनारे, चौकी क्षेत्र पंचशील के अंतर्गत 100 मीटर रोड किनारे, निम्मीबिहार चौकी क्षेत्र एनएसईजेड के अंतर्गत 500 मीटर रोड किनारे, कार मार्केट गेझा के अंतर्गत 70 मीटर रोड किनारे व चौकी कचहरी क्षेत्र एक में 100 मीटर रोड किनारे को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फेज तीन क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर ग्राम हैबतपुर, गढी चौखंडी, सेक्टर-68 में स्थित डूब क्षेत्र 6 बीघा (अवैध मेड़बन्दी) को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ 27 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 221,360 वर्गमीटर, 1902 बीघा, 101 एकड़, 130 मीटर व 1500 गज भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि भू माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed