फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police released skech of a crook

पुलिस ने जारी किया बदमाश का स्कैच

Sun, 21 Mar 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police released skech of a crook
पुलिस द्वारा जारी किया गया स्केच। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ओप्पो कंपनी के इंजीनियर से कार लूट के मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इंजीनियर और उनकी पत्नी की मदद से एक बदमाश का स्केच तैयार कर जारी किया है और सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस टीम ने एक सर्विस सेंटर पर पहुंचकर विशेषज्ञों से कार के संबंध में पूछताछ की है।
विज्ञापन

ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी निवासी निशांत के परिवार से बीते रविवार को कार लूट के मामले में पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। 18 पुलिस टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटीं हैं। मौके से मिली संदिग्ध बाइक की पड़ताल भी जारी है। इस बीच पुलिस ने एक बदमाश का स्केच भी जारी कर दिया है। पुलिस की टीम ने ग्रैंड वेनिस मॉल के पास पहुंचकर एक सर्विस सेंटर पर भी पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि कार में जीपीएस नहीं लगा था हालांकि सूत्रों ने जीपीएस आदि के संबंध पूछताछ की जानकारी दी है। वहीं, कार के साथ लूटे गए आईफोन से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिली है। आरोपियों ने मोबाइल घटना स्थल के पास ही स्विच ऑफ कर दिया था। वहीं, पुलिस ने घटना के समय आसपास सक्रिय रहे सैकड़ों मोबाइल नंबरों की भी पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed