फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police prepared to deal with hooligans on Holi

Noida News: होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने की तैयारी

Sun, 05 Mar 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police prepared to deal with hooligans on Holi
होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने की तैयारी
विज्ञापन

- नोएडा जोन में 20, सेंट्रल नोएडा में 15 और ग्रेटर नोएडा में 11 स्थानों पर होगी बैरिकेडिंग
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। यातायात विभाग भी हुड़दंग करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि होली के दिन जिले में कुल 46 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। चयनित स्थानों में शहर के प्रमुख चौराहे और हाइवे और एक्सप्रेस से जुड़ने वाली सड़कें भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नोएडा जोन में 20 स्थानों पर सेंट्रल नोएडा में 15 और ग्रेटर नोएडा में 11 स्थानों पर बैरिकेडिंग होगी। सीसीटीवी कैमरे से भी लोगों पर नजर रखी जाएगी। बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी ब्रेथ एनेलाइजर के साथ मौजूद होंगे। इन स्थलों पर 160 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी नोएडा जोन में तैनात होंगे। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए सोमवार से ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। पीसीआर और पीआरवी की तैनाती ऐसी जगहों पर होगी जहां बीते कुछ सालों से होली के दिन लोगों को परेशानी हुई या जहां हादसे सबसे अधिक हुए। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहेंगे और पल-पल की जानकारी साझा करेंगे। कोतवाली प्रभारी के साथ सभी जोन के अधिकारी भी इस मौके पर सक्रिय रहेंगे और निरीक्षण कर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे। डीसीपी यातायात ने कहा कि होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed