फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police practiced to deal with riots

Noida News: दंगों से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास

Sat, 04 Oct 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Police practiced to deal with riots
त्योहारों को देखते हुए बेला फॉर्म, यमुना खादर, शास्त्री पार्क में मॉकड्रिल
विज्ञापन

-----------

170 पुलिसकर्मियों ने हथियारों के साथ लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शनिवार सुबह उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दंगा विरोधी मॉकड्रिल का आयोजन किया। इसमें जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब 170 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। कई थानों की पुलिस हथियारों व दंगा विरोधी वाहनों के साथ मौजूद रही।

जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। पुलिस ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने के अलावा अलर्ट रहने के लिए कहा। बेला फॉर्म, यमुना खादर व शास्त्री पार्क में सुबह आठ बजे मॉकड्रिल हुई। एक एसीपी, सात इंस्पेक्टरों के अलावा 162 जवानों ने वाटर केनन, वज्र वाहन, विक्रांत, गैस गन के अलावा दूसरे वाहनों के साथ पहुंच अभ्यास में हिस्सा लिया। एंबुलेंस व दूसरी एजेंसियां भी मौके पर मौजूद रहीं। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को दंगों के समय लोगों से निपटने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

----
शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article