फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police is waiting for orders from the centre to send Seema Haider to Pakistan

Noida News: सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने को लेकर पुलिस को केंद्र से आदेश का इंतजार

Mon, 28 Apr 2025 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police is waiting for orders from the centre to send Seema Haider to Pakistan
पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा छूट खत्म होने के कारण सीमा हैदर पर भी भारत में रखने पर उठ रहे हैं सवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट की नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त की है। इससे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। हालांकि अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को लेकर नोएडा पुलिस अबतक कोई निर्णय नहीं ले सकी है। पुलिस का कहना है कि केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक केंद्र से कोई आदेश नहीं मिला है।
पाकिस्तान की सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं। उन्होंने ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से जुड़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गईं। अब वह सचिन के साथ नोएडा में रह रही हैं। उन्होंने सचिन मीणा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी की है। हाल ही में दोनों को एक बच्चा भी हुआ है।
विज्ञापन

नहीं मिला है देश छोड़ने का आदेश
सीमा हैदर के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है। सीमा हैदर के मामले की जांच यूपी एटीएस ने भी की है। उन्हें जांच में अबतक कुछ नहीं मिला है। राष्ट्रपति के साथ गृह मंत्रायल में याचिका लंबित है। सीमा हैदर की ओर से कानून का पूरा पालन किया जा रहा है। वह सचिन से शादी कर चुकी हैं। उनकी एक बच्ची भी भारत में पैदा हुई है। सीमा यूपी के सीएम के साथ देश के प्रधानमंत्री से भारत में रहने की गुहार लगा चुकी हैं। उनकी तीसरे नंबर की बेटी की तबियत खराब है। उसका इलाज चल रहा है। केंद्र सरकार के अलावा पुलिस से देश को छोड़ने संबंधी कोई आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जानकार
इस मामले में पुलिस के जानकारों के मुताबिक सीमा पर कोई सीधा असर नहीं होगा, क्योंकि सीमा वीजा के जरिए भारत नहीं आई थीं, बल्कि अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई थीं। उनके खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है और जब तक कोर्ट कोई फैसला नहीं देती, तब तक उन्हें देश से निकाला नहीं जा सकता। साथ ही अवैध नागरिकता के संबंध में विदेश मंत्रालय द्वारा जरूरी कार्रवाई की जानी है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि सीमा हैदर को लेकर कोई आदेश नहीं है। आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------
सीमा के पाकिस्तान वापसी पर भी असमंजस बरकरार सीमा हैदर को न तो उसके यहां रहने की इजाजत का कोई ठोस फैसला हुआ है और ना ही उसे वापस भेजने का आदेश मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा का मामला अलग तरीके का है और न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि कानून के हिसाब से फैसला लिया जाएगा और फिलहाल सीमा का केस विशेष जांच में है। अगर सीमा को वापस भेजने का फैसला होता है, तो उसके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, क्योंकि उसका मामला काफी संवेदनशील बन चुका है। वहीं अगर उसे भारत में रहने की इजाजत मिलती है, तो उसे वैधानिक प्रक्रिया से गुजरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे।



सभी पाकिस्तानी नागरिक लंबी वीजा पर
गौतमबुद्ध नगर जिले में पांच पाकिस्तानी नागरिक हैं। मगर सभी के पास लंबी अवधि का वीजा है। यही कारण है कि पुलिस ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजने की प्रकिया नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed