फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police investigation in slum area

Noida News: दिल्ली धमाके के बाद झुग्गियों में रहने वालों का होगा सत्यापन

Fri, 14 Nov 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
police investigation in slum area
फॉलोअप
विज्ञापन

-एटीएस की छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय
-कंपनी और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान का अभियान शुरू करेगी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर। दिल्ली में हुए धमाके के बाद यूपी एटीएस द्वारा कासना स्थित एक कंपनी से टेरर फंडिंग मामले में फरहान नबी सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस भी अलर्ट है। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब शहर में अवैध तरीके से बसाई गईं झुग्गी-झोपड़ियों, डेरे और अस्थायी आवासों में रहने वाले लोगों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाएगी। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा।
कासना स्थित जिस कंपनी से आरोपी गिरफ्तार हुआ था। वहां आरओ रिपेयरिंग और आयुर्वेद दवाओं की आड़ में भड़काऊ साहित्य का प्रकाशन होता था। इन किताबों को विदेश भेजकर धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की जा रही थी। एटीएस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कंपनी में अपने रिश्तेदारों को भी काम पर रखता था और विदेशी नागरिकों के ठहरने के लिए दूसरे तल पर गेस्ट हाउस बना रखा था, जहां तुर्की, जर्मनी और बांग्लादेश के लोग ठहरते थे। एटीएस टीम कंपनी से प्राप्त दस्तावेज, संदिग्ध किताबों, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से मिली जानकारी की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस कंपनी परिसर में खड़ी कारों और बाहर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। एटीएस ने हालांकि अभी तक स्थानीय पुलिस के साथ कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर सतर्कता बरतते हुए हर उस स्थान पर सत्यापन अभियान शुरू करने जा रही है जहां बाहरी और बिना पहचान वाले लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झुग्गी-झोपड़ियों में बिना दस्तावेज रहने वाले लोग अक्सर पहचान से दूर रहते हैं। ऐसे स्थान अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के छिपने की सुरक्षित पनाहगाह बन सकते हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र शुक्ल का कहना है कि सत्यापन अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed