{"_id":"69625f2de1e4c8d31c0824cf","slug":"police-encounter-grnoida-news-c-23-1-lko1064-84916-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट में महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला निकला रैपिडो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट में महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला निकला रैपिडो चालक
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला निकला रैपिडो चालक
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
-ग्रेनो वेस्ट की ला रेसिडेंसिया सोसाइटी के टावर-टी15 की लिफ्ट में 8 जनवरी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेसिडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला आरोपी रैपिडो चालक निकला। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल यादव निवासी गांव नगला सलेम हाथरस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुकिंग पर अक्सर वहां जाता था। अन्य सोसाइटियों में भी इस तरह की घटनाओं की फिराक में था। ग्रेनो वेस्ट से बाइक चोरी भी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को बिसरख कोतवाली पुलिस ऐस सिटी गोल चक्कर से खैरपुर गोल चक्कर की तरफ जाने वाले 80 मीटर रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी बाइक फिसल गई। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी ने बताया कि मूलरूप से हाथरस का रहने वाला राहुल यादव इस समय दिल्ली के कौंडली गांव के निर्माण मोहल्ले में रहता था। उसके बाद से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक व अवैध हथियार बरामद किया है। बाइक चोरी की निकली। पिछले साल मार्च में चिपियाना बुजुर्ग गांव के पास से बाइक को चोरी किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रैपिडो चालक हैं। वो अक्सर बुकिंग पर सोसाइटियों में जाता रहता है। ला रेसिडेंसिया सोसाइटी में भी वो कई बार जा चुका था। 8 जनवरी को ला रेसिडेसिया सोसाइटी में भी एक बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।
घटना के बाद से निवासियों में था रोष : ला रेसिडेंसिया सोसाइटी की इस घटना से निवासियों में काफी रोष है। निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। आरोपी ने हेलमेट लगाया हुआ था। लोगों का कहना है कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाने की जरूरत है।