फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police encounter

पीलीभीत के ध्यानार्थ::::: मुठभेड़ में ट्रैक्टर चुराने वाले गिरोह के बदमाश को लगी गोली

Mon, 04 Aug 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
police encounter
- घायल बदमाश के साथी को दबोचा, कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस के साथ मुठभेड़
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार रात को स्पाइस मॉल के पास हुई मुठभेड़ में सरगना के पैर में गोली लगी है। पुलिस की टीम ने बदमाशों के पास से चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम रविवार देर रात को सेक्टर-25 स्थित स्पाइस मॉल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रविवार रात 12 बजे के करीब पिलर संख्या-94 के पास पुलिस को देखकर ट्रैक्टर सवार दो लोग पीछे की तरफ भागने लगे। इस संदिग्ध गतिविधि को देखकर पुलिस ने जब पीछा किया तब बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर सेक्टर-54 के जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम जब पीछा कर जंगल की तरफ गई तब बदमाशों ने पुलिस से घिरता देखकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई पर एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान पीलीभीत के विशनपुर निवासी वीरेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। 34 वर्षीय वीरेंद्र दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रह रहा है। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। वहीं इसका साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने कॉबिंग अभियान में आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजहांपुर के निगोही निवासी 55 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि वीरेंद्र कश्यप उर्फ बिंदु व जसवंत नशे का आदी है और दस साल से अधिक समय से चोरी की वारदात कर रहा है। वह 2016 में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। दोनों कमरे किराए पर लेने के बहाने दिन में रेकी करते हैं और ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन चुराते हैं। इसके साथ ही दोनों घरोंं में भी चोरी की घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed