Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police detained 34 farmer leaders protesting at Zero Point and sent to Luxor jail

Protest: 101 किसानों का पैदल जत्था आज करेगा दिल्ली कूच, जीरो प्वाइंट पर जुटेंगे आंदोलनकारी; महापंचायत का एलान

Fri, 06 Dec 2024 05:33 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 05:33 AM IST
सार

किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान किया है। शुक्रवार को जीरो प्वाइंट पर फिर से किसान जुटेंगे। किसानों ने महापंचायत बुलाई है। 

विज्ञापन
police detained 34 farmer leaders protesting at Zero Point and sent to Luxor jail
प्रदर्शन कर रहे किसान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे 34 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर लुक्सर जेल भेज दिया। गुरुवार को भी जिले के विभिन्न इलाकों से प्रदर्शनकारी 43 किसान नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। ऐसे में आज फिर किसान नेताओं को जेल भेजने के विरोध में किसान संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि  शुक्रवार दोपहर 12 बजे फिर से सैंकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली कूच करने के इरादे से जीरो पाइंट पर पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि प्रशासन और सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। जेल से छूटने के बाद आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है जिले के किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 से अधिक किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आकर 25 नवंबर से महापंचायत शुरू कर पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दिया था। इसके बाद किसानों ने यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डाला। तीन दिन पहले हजारों किसानों ने दिल्ली के लिए कूच था, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल में रोक लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने एक सप्ताह तक दलित प्रेरणा स्थल में धरना जारी रखने को कहा था। मगर मंगलवार को करीब 123 किसान नेताओं को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। इससे नाराज किसान संगठनों ने साथी किसानों की रिहाई के साथ बुधवार को ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई थी। इस पंचायत में सैकड़ों किसान शामिल हुए थे। वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के बाद जेल भेजे गए किसानों को बुधवार देर शाम रिहा कर दिया गया था। 

इसके बाद रिहा हुए किसानों ने महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को तेज करने की बात कही थी। बुधवार रात करीब 11 बजे जब जीरो प्वाइंट पर किसान सो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर बस, पुलिस वैन आदि में भरकर जेल पहुंचा दिया। रात करीब डेढ़ बजे तक किसान सुखबीर खलीफा, सोरन प्रधान समेत 34 किसान नेताओं को हिरासत में लेकर जेल पहुंचाया गया। वहीं गुरुवार सुबह किसान नेताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में किसान नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। 

दनकौर सहित अन्य देहात इलाकों में ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान पहले से अलर्ट पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला समेत 100 से अधिक किसानों को हिरासत में लेकर जेल पहुंचाया गया। हालांकि जेल पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला किसानों को छोड़ दिया, लेकिन उनके साथ आए 42 पुरुष किसानों को जेल में दाखिल किया गया है। जहां सभी किसानों को सामान्य बैरक में रखा गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना रहा कि बिना अनुमति के धरना करने के लिए जीरो पाइंट से दलित प्रेरणा स्थल नोएडा की ओर निकले किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos

धरना स्थल को खाली कराया, बैरिकेड लगाकर चेकिंग
बृहस्पतिवार को सुबह से धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। धरना स्थल की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की गई। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर के नेतृत्व में जीरो पाइंट से दिल्ली कूच करते हुए किसानों को गिरफ्तार किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

किसानों को गिरफ्तार करने के दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट के पास धरना स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है। वर्तमान में एक भी किसान धरनास्थल पर नहीं है। पुलिस की ओर से जीरो प्वाइंट पर सतर्कता के रूप में नजर रखी न रही है। किसान नेताओं पर दबाव बनाने के लिए किसान नेताओं के परिजनों को थाने में बैठाया जा रहा है। कई किसान नेताओं को उनके घरों पर नजर बंद कर दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटी ने अधिकारियों से बातचीत कर सहमति बनाई थी कि 5 दिसंबर आंदोलन के आगे की कार्रवाई एवं वार्ता तय की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने वादा खिलाफी करते हुए रात में किसानों को जेल दिया।-वीर सिंह नागर, किसान नेता

पुलिस के उत्पीड़न से किसानों में आक्रोश भर रहा है। पुलिस किसान नेताओं के परिजनों को परेशान करने से आंदोलन खत्म करने का प्रयास कर रही है। गांव-गांव में किसानों ने हजारों की संख्या में गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।-डॉ रूपेश वर्मा, जिलाध्यक्ष, किसान सभा

लड़ाई आर पार की है। संकल्प करके आंदोलन शुरू किया था। किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र पर हमला है। इससे किसानों में आक्रोश है।
-उदल आर्य, नेता, भारतीय किसान परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed