{"_id":"63bc4002e2b987210d464d78","slug":"police-claim-to-get-to-the-bottom-of-the-matter-by-scanning-the-footage-of-300-cameras-na-news-c-340-1-del1011-2281","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंझावला कांड\r\n300 कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की तह तक पहुंचने का पुलिस का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंझावला कांड 300 कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की तह तक पहुंचने का पुलिस का दावा
विज्ञापन
कार से एकत्र किए गए खून के नमूनों का मृतका की मां के खून से मिलान करवाएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला कांड में अंजलि को कार से घसीटकर मारे जाने के मामले में पुलिस ने अब तक तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। पुलिस ने फुटेज के जरिये मामले की तह तक पहुंचने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस आरोपी की कार से एकत्र किए गए खून के नमूनों का मृतका की मां के खून से मिलान करवाएगी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुरी में स्कूटी के कार से टकराने की पुष्टि के लिए फुटेज हासिल करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के 300 से अधिक कैमरों को पहले ही स्कैन किया जा चुका है। इसके जरिये पुलिस को पता लगाने में मदद मिली है कि दुर्घटना कैसे हुई है। पुलिस ने यह भी कहा कि कार के नीचे से मिले खून के नमूने एकत्र किए गए हैं जिसका अंजलि की मां के खून से मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कार में बैठे आरोपियों ने अंजलि को इसलिए बाहर नहीं निकाला क्योंकि वह डर गए थे। उन्हें डर था कि किसी ने देख लिया तो वह हत्या के मामले में फंस सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बयान में विरोधाभास है इसलिए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।