फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested three warrants

Noida News: तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three warrants
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर तीन वारंटी को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी अशरफ खान निवासी परदेसवा व सच्चिदानन्द निवासी एग्रो काॅलोनी कैलाश नगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी दुर्बल ढाडी निवासी मडहा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

----------------
शांतिभंग में पांच आरोपियों का चालान
संंतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में पांच आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। थाना बखिरा पुलिस ने दो और थाना मेंहदावल, धनघटा व धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने एक-एक आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

126 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 126 वाहन के चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 146 वाहन के चालकों से 2,12,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद

---------------
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान आरोपी नईम निवासी डिहवा थाना धनघटा को डड़वा नहर पुल के पास मंगलवार को पकड़ा। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के पास 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद उसे अभियोग पंजीकृत कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद
--------------
बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर केस

बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक करमहवा में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता मालती निवासी ग्राम नगर पंचायत बेलहरकला वार्ड नंबर एक करमहवा ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर परशुराम, उर्मिला, सपना, चन्द्रावती गाली देते हुए लाठी-डंडा, लात मुक्का व ईंट से उन्हें, लड़की सुमन, सुशीला को पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घटना में सभी को काफी चोटें आईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed