फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested three people in case of theft in country liquor shop

Noida: शराब की लत पूरी करने के लिए दंपती बने चोर, दो दर्जन से अधिक ठेकों में की चोरी; तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Sep 2024 11:45 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक दो दर्जन से अधिक शराब के ठेकों में चोरियां की हैं। इनमें पांच देसी शराब के ठेके भी शामिल हैं। इससे पहले 26 अगस्त को सूरजपुर में ठेके से चोरी की और आठ अप्रैल को चौहान बीज भंडार में चोरी की थी।

विज्ञापन
Police arrested three people in case of theft in country liquor shop
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब की लत पूरी करने के लिए दंपती ने गिरोह बनाकर चोरियां शुरू कर दी। एक्सप्रेसवे पुलिस ने मंगलवार को दंपती व ऑटो चालक को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा कर दिया। पिछले सप्ताह तीनों ने सेक्टर-135 स्थित देसी शराब के ठेके में रात में तीन बजे चोरी की थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले सप्ताह शराब की दुकान में हुई चोरी के बाद पुलिस ने तिगरी निवासी कुलदीप चौहान, सूरज कुमार व काजल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि काजल (24) आठ साल पहले सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। सूरज दिन में ऑटो चलाता था और रात में चोरी करता था। वह अक्सर काजल को कंपनी छोड़ने जाता था। काजल को स्मैक और शराब पीने की लत थी। सूरज भी शराब पीने का आदी था। पांच साल की दोस्ती के बाद दोनों ने तीन साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद काजल की नौकरी छूट गई। शराब के लिए जब पैसों की जरूरत होने लगी तो दंपती ने कुलदीप के साथ मिलकर गिरोह बना लिया। तीनों रात में देसी शराब के ठेकों समेत अन्य जगहों पर चोरी करने लगे। वारदात के समय काजल ऑटो में बैठी रहती थी। तीनों रात में नोएडा, ग्रेनो और गाजियाबाद की सड़कों पर ठेकों का शटर काटकर चोरी करते थे। 
विज्ञापन


ऑटो की सीसीटीवी फुटेज से बदमाश पकड़े गए
एसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-135 में ठेके में चोरी के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो घटनास्थल के पास एक संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया। ऑटो के नंबर के आधार पर पुलिस चालक कुलदीप तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी जानकारी दी। उसने कहा कि सूरज उसका दोस्त है। सूरज की पत्नी काजल को महंगी शराब का शौक है। वह बार में शराब पीती है। वही अपने पति सूरज और कुलदीप से चोरी कराती है। इसके बाद पुलिस ने सूरज और काजल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक ठेकों में की चोरी
गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक दो दर्जन से अधिक शराब के ठेकों में चोरियां की हैं। इनमें पांच देसी शराब के ठेके भी शामिल हैं। इससे पहले 26 अगस्त को सूरजपुर में ठेके से चोरी की और आठ अप्रैल को चौहान बीज भंडार में चोरी की थी। गाजियाबाद में भी तीनों ने कई चोरियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed