फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police arrested all six including two shopkeepers in earphone theft case of 20 lakhs

यार अमीर बनना है: प्लान बनाकर उड़ाए 20 लाख के ईयरफोन, झांसे में लिया गार्ड; 72 घंटे में खुल गई पूरी कहानी

Thu, 25 May 2023 02:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 May 2023 02:07 PM IST
सार

20 लाख के ईयरफोन चोरी मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन कर्मियों ने सुरक्षा गार्ड संग मिलकर गोदाम से 7200 ईयरफोन चुराए थे।

विज्ञापन
Police arrested all six including two shopkeepers in earphone theft case of 20 lakhs
चोरी के ईयरफोन के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्दी अमीर बनने के चक्कर में इलेक्ट्रानिक कंपनी के तीन कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्ड संग मिलकर कंपनी गोदाम से करीब 20 लाख रुपये की कीमत के ईयरफोन चुराकर वारदात को अंजाम दिया। अरोपियों ने दिल्ली के दो दुकानदारों को ईयरफोन बेच दिए। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर चारों आरोपियों और दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

इन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों की पहचान दिनेश, अमरपाल, रजत कुमार, सुरेंद्र, रविश कुमार और प्रदीप के रूप में हुई है। इनमें दिनेश, अमरपाल और रजत कंपनी का मेंटेनेंस का काम देखते थे। जबकि सुरेंद्र सुरक्षा गार्ड है। जबकि रविश और प्रदीप दुकानदार हैं। घटना में संलिप्त होने की पुष्टि होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने मेंटेनेंस कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात हजार से ज्यादा ईयरफोन की चोरी
तीन दिन पहले सेक्टर-63 स्थित ओप्पो मोबाइल के लिए ईयरफोन बनाने वाले जियोलियन कंपनी में काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर गोदाम से 7200 ईयरफोन चोरी कर लिए थे। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर सेक्टर-63 पुलिस ने केस दर्जकर महज 72 घंटे के भीतर वारदात में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल होने वाली कार और 6160 ईयरफोन बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

कंपनी की एचआर ने पुलिस से की शिकायत

एडिशनल डीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि जियोलियन इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एचआर अधिकारी प्रियंका ने तहरीर देकर कंपनी के गोदाम से करीब 20 लाख रुपये का ईयरफोन चोरी की शिकायत की थी। वेंडर कंपनी ओप्पो के लिए ईयरफोन बनाती है। थाना प्रभारी अमित कुमार मान की टीम ने जांच में पाया कि कंपनी में मेंटेनेंस का काम देखने वाले छिजारसी कॉलोनी निवासी दिनेश, अमरपाल और विजय नगर निवासी रजत कुमार ने सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र के साथ मिलकर गोदाम से 308 पैकेट ईयरफोन चोरी कर लिया था। 

वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे के साथ की छेड़छाड़
गहन पूछताछ के दौरान पता चला कि चारों में जल्द पैसे कमाने के फेर में वारदात करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने ईयरफोन को दिल्ली के प्रदीप नागपाल और रविश कुमार को बेचने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाने वाले रविश और प्रदीप को गिरफ्तार कर ईयरफोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि सबूत मिटाने के लिए दिनेश, अमरपाल और रजत ने सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ की थी। एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी के कुछ ईयरफोन को आरोपियों ने राहगीरों को 200 से 300 रुपये में मजबूरी बताकर बेच दिया। वैसे ईयरफोन की निर्माण लागत 150 और बाजार मूल्य 350 रुपये बताया जा रहा है। ईयरफोन किसने खरीदा, पुलिस उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed