फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police alert for farmer protest

किसान आंदोलन को लेकर चौकसी

Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
police alert for farmer protest
किसान आंदोलन : पुलिस सतर्क, सीमा पर चौकसी
विज्ञापन

नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा पास कृषि विधेयकों के खिलाफ आज किसान चक्का जाम करने की तैयारी में हैं। भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य संगठन इसका समर्थन कर रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर नोएडा-दिल्ली सीमा पर चौकसी बरती जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि अगर किसान किसी स्थान पर जाम लगाते हैं तो डायवर्जन की व्यवस्था रखें ताकि जाम की स्थिति न बने और लोगों को परेशानी न हो। आंदोलन को लेकर पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, जीटी रोड, नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान दे रही है। यहां के किसान भी रास्ता बंद कर सकते हैं। इन्हीं मार्गों पर भीड़ होती है। अगर किसानों ने जाम लगाया तो थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि किसान संगठन सुबह 10 बजे चिल्ला पर जाम लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वहां नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई है। वाहनों को डीएनडी की तरफ से मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा नोएडा से जाने वाले मार्ग सेक्टर-14ए, झुंडपुरा, अशोक नगर पर भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed