फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police accused of taking 40 lakh bribes

पिुलस पर आरोप कारोबारी से 40 लाख वसूले

Sun, 12 Jul 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
police accused of taking 40 lakh bribes
पुलिस पर कारोबारी से 40 लाख रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के एक सिक्योरिटी संचालक से कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 40 लाख रुपये लेने और फर्जी तरीके से धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार करने के मामले में नोटिस दिया है। अदालत ने पुलिस अधिकारियों से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। वहीं, नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है और कहा कि यह झूठा आरोप है।
हरियाणा के गुरुग्राम जिला स्थित राजीव नगर निवासी सुमित यादव बताया कि उनकी इनवेक्टस गार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सुरक्षा एजेंसी है। 27 मई को वह अपने एक दोस्त के साथ नोएडा स्थित सेक्टर-14 ए आए थे। इसके बाद सेक्टर-58 थानाध्यक्ष पुलिस वाहन में बैठाकर अपने थाने ले आए। थानाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नामजद है। इसी सिलसिले में उनको हिरासत में लिया है। एक आला अधिकारी ने भी थाने में काफ ी देर तक पूछताछ की। लेकिन, हर बार उन्होंने धोखाधड़ी की बात से इंकार किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने 20-20 लाख रुपये मांगे। ऐसा न करने पर गांजा तस्करी समेत अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी। सुमित ने बताया कि उसके जीजा ने पैसों की व्यवस्था की और दोनों अधिकारियों को 40 लाख रुपये दिए। लेकिन, दोनों अफसरों ने उनको फिर भी जेल भेज दिया। कोविड-19 केखतरे को देखते हुए अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

---------
क्या था मामला
सेक्टर-58 में विक्रांत शर्मा ने 27 मई को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बादाम मंगाने के संबंध में 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें 9 लोगोें को नामजद किया गया था। सुमित का आरोप है कि जब उनका नाम नहीं था तो उनको गिरफ्तार क्यों किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed