फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police accused of arresting and dropping accused

पुलिस पर आरोपियों को पकड़कर छोड़ने का आरोप

Mon, 28 Sep 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police accused of arresting and dropping accused
थाने पहुंचकर रोष प्रकट करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : ???????? ?? ????
पुलिस पर आरोपियों को पकड़कर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

तावडू । गांव जोरासी में युवक की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को हिरासत में लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ सोमवार को तावडू सदर थाने पहुंचे और रोष प्रकट किया। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
ग्रामीण कृपाल सिंह, जगमाल सिंह, धर्मपाल सरपंच, अनिल करतार, खजान सिंह, संतोष, माया देवी, कृष्णा आदि ने बताया कि रोहित पुत्र बलवंत सिंह निवासी जोरासी की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सभी नामित आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया। सोमवार को मृतक के परिजन, ग्रामीणों के साथ मिलकर तावडू सदर थाना प्रभारी बलदेव सिंह और डीएसपी सुरेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क जाम करने पर मजबूर होंगे। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर छोड़ने का आरोप गलत है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गत 23 सितंबर को रोहित खेत में काम करने गया था, देर रात परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली थी। रोहित के पिता बलवंत सिंह की शिकायत पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed