{"_id":"6204009f96789223524b55a1","slug":"pole-bent-down-on-the-road-due-to-wind-mewat-news-noi631386353","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के कारण सड़क पर नीचे झुके पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा के कारण सड़क पर नीचे झुके पोल
विज्ञापन
तावडू। तावडू से नौरंगपुर की ओर जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सड़क किनारे जमीन की खुदाई की गई है। जमीन की खुदाई होने से आसपास लगे बिजली के खंभे गिरने के कगार पर पहुंच गए है। मगंलवार रात्रि तेज हवा व बरसात के कारण कुछ पोल सड़क पर काफी नीचे झुक गए हैं। जिसके चलते यह कभी भी गिर सकते है। अगर समय रहते ठेकेदार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
सरपंच अब्दुल जब्बार, यूनुस नंबरदार, रोहताश चेयरमैन, बाबूराम सैनी, पूर्व सरपंच इसराइल, नंबरदार निसार, मुकेश सरपंच, नरेन्द्र टोकस सरपंच, हनीफ पूर्व सरपंच आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत कार्य खुदाई के कारण मंगलवार रात्रि आई बारिश और आंधी में कुछ खंभे सड़क पर झुक गए है। जिसकी वजह से हादसे का खतरा बढ़ गया है। अगर ठेकेदार ने शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों व कार्य कर रहे ठेकेदार को है, मगर वे गंभीर नहीं हैं। ऐसा लगता है अधिकारियों को दुर्घटना का इंतजार है। ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क काफी व्यस्त है। इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन चालकों व राहगीरों का आना-जाना होता है। ऐसे में झुके बिजली पोल व तारों के कारण जानमाल का नुकसान हो सकता है। करंट युक्त तार के संपर्क में आने पर लोगों की जान भी जा सकती है।
अमर उजाला उठा चुका है मुद्दा
सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ से की जा रही खुदाई के कारण झुके खंभों पर समाचार गत 23 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। उस वक्त बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने आश्वस्त किया था कि संबंधित ठेकेदार को पोल सीधे करने के लिए निर्देश दिया जाएगा। लगभग 3 हफ्ता बीत जाने के बाद मंगलवार देर रात आई बरसात और तेज हवा के कारण यह पोल और ज्यादा झुक गए जिससे बड़े हादसे का अंदेशा बन गया है।
विज्ञापन
संबंधित ठेकेदार को समस्या से अवगत करा दिया गया है। झुके पोलों को ठीक कराया जाएगा।
- नसीम अहमद, कनिष्ठ अभियंता, बिजली विभाग