Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Poison is reaching the fetus through the mother's breath.

Noida News: मां की सांसों से गर्भस्थ शिशु तक पहुंच रहा जहर

Tue, 03 Nov 2026 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Poison is reaching the fetus through the mother's breath.
ओपीडी में गर्भवतियों से जुड़ी समस्याओं में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हवा में घुलता जहर केवल आम लोगों के फेफड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गर्भ में पल रही नई जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। शहर में लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रेड जोन में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जहरीली हवा के कारण गर्भ से जुड़ी जटिलता लेकर पहुंचने वाली महिलाओं में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सेक्टर-128 के मैक्स हॉस्पिटल के ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की डायरेक्टर डॉ. रेनू जैन के अनुसार, हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 सांस के जरिये रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं और एंडोथेलियल डिस्फंक्शन पैदा करते हैं, जिससे शरीर में सूजन होती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और प्री-एक्लेम्पसिया (गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप की गंभीर स्थिति) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा ये शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को कम करते हैं, जिससे गर्भावस्था के दौरान शुगर अनियंत्रित होने लगता है।
विज्ञापन

न्यूरो डेवलपमेंट पर भी असर

सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की डायरेक्टर डॉ. रुचि भंडारी ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण गर्भस्थ शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास को गंभीर रूप से बाधित करता है। यह गर्भपात, प्रीमेच्योर डिलीवरी और नवजात के कम वजन का कारण बनाता है। लंबे समय तक दूषित हवा के संपर्क में रहने से बच्चे में न्यूरो डेवलपमेंट डिले जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवतियों के लिए जरूरी सावधानियां

एक्यूआई अधिक रहने पर सैर या बाहरी गतिविधियों से बचें।

बाहर निकलने पर एन-95 या उपयुक्त फेशियल मास्क का प्रयोग करें।
अच्छी गुणवत्ता के एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की नियमित निगरानी करें।
समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed