फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pod taxi will leave thousands of vehicles, pollution will also reduce

Noida News: हजारों वाहनों की छुट्टी करेगी पॉड टैक्सी, प्रदूषण भी होगा कम

Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pod taxi will leave thousands of vehicles, pollution will also reduce
हजारों वाहनों की छुट्टी करेगी पॉड टैक्सी, प्रदूषण भी होगा कम
विज्ञापन


- एनसीआर में पर्यावरण को मिलेगा कार्बन उत्सर्जन से काफी बचाव
- 20 हजार वाहनों के सड़क पर न आने से पर्यावरण रहेगा बेहतर

मनोज कुमार
ग्रेटर नोएडा। पॉड टैक्सी पर्यावरण बचाने के लिए एक बड़े साधन के रूप में उभरकर सामने आएगी। यह पूरी तरह बैट्री चलित होगी। पहले चरण में आठ हजार, दूसरे चरण में 32 हजार और तीसरे चरण में करीब 50 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी। इससे सड़क पर निजी वाहनों की संख्या में कमी आएगी। इससे प्रदूषण पर लगाम लगेगी।
विश्व में वैसे तो पॉड टैक्सी का कॉरिडोर बनाने वाली 18 कंपनियां हैं। लेकिन वर्तमान समय में मुख्यतौर पर पांच कंपनियां यह का कर रही हैं। यह कंपनियां नीदरलैंड, अमेरिका, फ्रांस और यूएसए समेत अन्य देशों में पॉड टैक्सी के निर्माण में जुटी हैं। विश्व में सबसे लंबी और सबसे पुरानी पॉड टैक्सी की शुरुआत 1975 में अमेरिका के मॉर्गनटाउन से हुई थी। इसके बाद 18 देशों में इसे चलाया गया, लेकिन वर्तमान में आठ देशों में यह चल रही है।
विज्ञापन


क्या पॉड टैक्सी
पॉड टैक्सी एक तरह से इलेक्ट्रिक कार (बसनुमा) की तरह होती है जो बिना ड्राइवर के चलती है। यह ऑटोमैटिक कार की तरह होती है। जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक लोगों को पहुंचाती है। एक बार में पॉड टैक्सी में तकरीबन 6 से 8 यात्री बैठ सकते हैं और 10 से 24 लोग खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं। जिस तरह किसी हाईवे के किनारे सर्विस रोड बनाई जाती है। उसी तरह से इसके लिए ट्रैक बनाया जाता है। कई देशों में इसे ऊपर मेट्रो की तरह चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां, कितना लंबा है कॉरिडोर
- लंदन में 3.9 किमी

- आबूधाबी में 1.4 किमी

- द कोरिया में 5.3 किमी

- अमेरिका में 12.2 किमी
- चीन में 9.7 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed