{"_id":"5ffb5ab58ebc3e33bf2f5c08","slug":"png-will-be-available-in-yida-with-the-settlement-grnoida-news-noi559149613","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसावट के साथ ही यीडा में मिलेगी पीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसावट के साथ ही यीडा में मिलेगी पीएनजी
विज्ञापन
बसावट के साथ ही यीडा में मिलेगी पीएनजी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो के सेक्टरों व सोसाइटियों में लंबे अर्से बाद पीएनजी पहुंची। गैस सिलेंडर से निजात मिली, लेकिन यीडा में ऐसा नहीं होगा। बसावट के साथ ही पीएनजी कनेक्शन मिल सकेंगे। इसकी प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। प्राधिकरण ने आईजीएल को सेक्टरों में लाइन बिछाने के लिए एनओसी दे दी है।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 व 20 में सबसे पहले बसावट शुरू होगी। बिजली, पानी, सीवर, टेलीफोन आदि सुविधाओं की तरह पीएनजी लाइन के लिए भी कॉरिडोर तय कर दिया गया है। आईजीएल ने लाइन डालने के लिए एनओसी मांगी थी। एनओसी जारी होने के बाद आईजीएल जल्द काम शुरू कर सकेगी। हालांकि एक अड़चन सीएनजी की मुख्य लाइन को ले जाने पर आ रही है। आईजीएल इसे सेक्टरों के अंदर से लेकर जाना चाह रही है, लेकिन यमुना प्राधिकरण इसे सिटी के बाहर मुख्य मार्ग के साथ बने कॉरिडोर से ले जाने को कह रहा है। इस पर मंगलवार को बैठक में चर्चा होगी।
प्राधिकरण की मंशा है कि जब लोग यहां बसने के लिए आएं तो उनको अन्य सुविधाओं के साथ ही पीएनजी की भी सुविधा मिले। इसी मसले पर यीडा ने मंगलवार को आईजीएल की बैठक बुलाई है, जिसमें लाइन बिछाने के काम को तेज करने पर चर्चा होगी। बैठक में उद्योगों को भी पीएनजी आपूर्ति पर चर्चा हो सकती है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने भी प्रदेश सरकार से बनी नीति को स्वीकार कर लिया है। उसको ध्यान में रखते हुए एनओसी दी गई है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर सीएनजी की किल्लत भी होगी दूर
यमुना एक्सप्रेसवे पर खुद के वाहन से सफर करने वालों को एक दिक्कत सीएनजी को लेकर आ रही है। अभी तक एक-दो सीएनजी पंप ही बने हुए हैं। अगर वाहन चालक वहां सीएनजी नहीं भरवाते हैं तो दिक्कत हो जाती है। यीडा ने आईजीएल से एक्सप्रेसवे पर और सीएनजी स्टेशेन खोलने को कहा है। मंगलवार को बैठक में इनके लोकेशन पर चर्चा हो सकती है।