{"_id":"690c9f4b8f32621eef0b2552","slug":"png-pipeline-leak-caused-fire-during-road-excavation-by-jcb-grnoida-news-c-1-noi1095-3598361-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेसीबी से सड़क की खुदाई के दौरान पीएनजी पाइपलाइन लीक से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेसीबी से सड़क की खुदाई के दौरान पीएनजी पाइपलाइन लीक से लगी आग
विज्ञापन
माई सिटी सेंटर
नोएडा। सेक्टर-58 में जेसीबी से सड़क की खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार सुबह पीएनजी पाइपलाइन लीक होने लगी। इससे वहां आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ पहुंची और आग को बुझा दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इस दौरान कुछ देर के लिए गैस पाइपलाइन की सप्लाई बंद करने पड़ी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का का कहना है कि सेक्टर-58 में रोड किनारे आग लगने की सूचना मिली तब अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि पीएनजी पाइपलाइन में लीकेज है। आग की लपटें निकल रही थीं। वहां आईजीएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और गैस सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि पानी की लाइन के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस वजह से गैस पाइपलाइन में लीकेज हुआ। अचानक गैस निकलने से आग लग गई। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए। बताया जाता है कि जेसीबी की खुदाई के दौरान लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।