{"_id":"5e58081f8ebc3ef3da54e2bb","slug":"pndt-team-raides-charitable-hospital-noida-news-noi4950273110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल
विज्ञापन
पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बहरोला स्थित ऐबल धर्मार्थ अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान टीम को महिला ओपीडी से गर्भपात वाली चार किट बरामद हुई जो अपराध की श्रेणी में आती है। साथ ही किट के लिए दिए गए हस्ताक्षर रहित 500 रुपये भी मौके से बरामद किए गए। फिलहाल महिला डाक्टर के पास से किसी प्रकार की योग्यता संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच मे जुटी हुई थी।
सिविल अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डाक्टर संजय शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ब्रह्म दत्त को शिकायत मिल रही थी कि ऐबल धर्मार्थ अस्पताल में गैर कानूनी तरीके से महिला चिकित्सक गर्भपात कराने का कार्य करती है और उसके पास डाक्टर की भी कोई डिग्री नहीं है। शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ब्रह्म दत्त के आदेशानुसार टीम गठित की गई और गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर भेजा गया। जहां पर पहले महिला चिकित्सक पिंकी गुप्ता ने ओपीडी कार्ड बनवाया और ब्लड चेक कराने की बात कही। महिला चिकित्सक ने किट के एवज में 500 रुपये की मांग भी की। इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी ली तो महिला वार्ड से एक व मेज की दराज से तीन गर्भपात वाली किट बरामद हुईं। साथ ही किट की एवज में दिए गए हस्ताक्षर रहित 500 रुपये भी बरामद किए गए।
टीम ने महिला चिकित्सक से जब डिग्री के कागजात की मांग की तो वह किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं दिखा पाई। डिप्टी सीएमओ डाक्टर संजय शर्मा का कहना है कि इस संबंध में अस्पताल का जो भी कर्मचारी शामिल पाया जाएगा। सभी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जाएगी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ब्रह्म दत्त ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि गांव बहरोला स्थित ऐबल धर्मार्थ अस्पताल में गैर कानूनी तरीके से महिला चिकित्सक गर्भपात कराने का कार्य करती है और उसके पास डाक्टर की भी कोई डिग्री नहीं है। शिकायत पर टीम द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान टीम को मौके से टीम को गर्भपात वाली चार कीट बरामद हुई। टीम ने महिला चिकित्सक से जब डिग्री के कागजात की मांग की। तो वह मौके पर किसी प्रकार के कोई कागजात नही दिखा पाई। मामले में अस्पताल का जो भी कर्मचारी शामिल पाया जाएगा। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।