{"_id":"677542e4dbd1dd03c10a101c","slug":"pm-will-hand-over-keys-of-flats-to-slum-dwellers-tomorrow-noida-news-c-340-1-del1011-74296-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कल झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाबी सौंपेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कल झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाबी सौंपेंगे पीएम
विज्ञापन
डीडीए ने वजीरपुर में बनाए हैं 1645 स्वाभिमान फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में झुग्गीवासियों के लिए नववर्ष की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से वजीरपुर में बनाए गए 1645 स्वाभिमान फ्लैट की चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोक विहार के झुग्गीवासियों को सौंपेंगे। यह कदम दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
ये फ्लैट जहां झुग्गी, वहीं मकान के तहत बनाए गए हैं। योजना का उद्देश्य झुग्गीवासियों को सुरक्षित और पक्के मकान उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। आप की मुफ्त बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के वादों के सामने भाजपा झुग्गीवासियों को पक्के मकानों का तोहफा देकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश करने में लगी है। दिल्ली में झुग्गीवासियों की बड़ी आबादी भाजपा और आप के बीच राजनीतिक खींचतान का केंद्र बन चुकी है। वर्ष 2022 के एमसीडी चुनावों के दौरान भी प्रधानमंत्री ने कालकाजी में 575 झुग्गीवासियों को पक्के मकान सौंपे थे। तीन जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को दिल्ली के सभी सातों सांसदों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा की। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लाभार्थियों को फ्लैट मिलने में कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए।