फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM Shri forced a student to take off his clothes in school classroom, enquiry launched

Noida News: पीएमश्री स्कूल की कक्षा में छात्र के कपड़े उतरवाए, जांच बैठी

Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
PM Shri forced a student to take off his clothes in school classroom, enquiry launched
कस्बा जलालाबाद ​स्थित पीएमश्री विद्यालय में वीडियो वायरल के मामले में जांच को पहुंचे  हामिद हुस
- दूध में पानी मिलाने का भी आरोप, मामले की जांच के लिए पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

- कस्बा जलालाबाद के पीएमश्री विद्यालय का है मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (शामली)। कस्बे के पीएमश्री स्कूल में भरी कक्षा में छात्र के कपड़े उतरवाने और बच्चों को पिलाए जाने वाले दूध में आधा पानी मिलाने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। मामले में जांच समिति गठित करते हुए मंगलवार को स्कूल में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन जांच के लिए पहुंचे, हालांकि प्रधानाध्यापिका छुट्टी पर थीं। अधिकारियों ने अन्य शिक्षिकाओं से मामले को लेकर पूछा तो प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने जल्द रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने की बात कही है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के अनुसार, कस्बा जलालाबाद स्थित पीएमश्री विद्यालय की एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कहा गया कि वायरल वीडियो में कक्षा में ही प्रधानाध्यापिका गीता ने कक्षा चार के एक छात्र की शर्ट उतरवाते हुए दूसरे छात्र को पहना दी। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसके साथ ही स्कूल में सोमवार को बच्चों को दिए जाने वाले दूध में भी लगभग 15 लीटर पानी मिलाने का वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने जांच टीम गठित करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को पूरे मामले की जांच सौंप दी। मंगलवार को उक्त आरोपों के बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जांच को विद्यालय पहुंचे। विद्यालय की सहायक अध्यापक ममता देवी, नीलम, कविता, अजीत सिंह, अनिता, जिनेश, अवनीश कुमार से मामले को लेकर पूछताछ की, तो स्टाफ ने प्रधानाध्यापिका गीता देवी पर मिड-डे मील से लेेकर अन्य मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि बच्चे की शर्ट उतरवाने के प्रकरण में बच्चों से भी पूछताछ की गई। वहीं मिड-डे मिल में बनाए गए दाल-चावल को चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा। हालांकि जांच के दौरान प्रधानाध्यापिका गीता देवी छुट्टी पर मिलीं। जिसके चलते पूरे मामले पर पक्ष मालूम नहीं हो सका। वीडियो प्रकरण की कई बिंदुओं पर जांच की गई हैं, संबंधित तथ्यों को जांचा परखा गया हैं, स्टाफ से बात की गई है, जो भी सामने आया है, उसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापिका गीता ने बताया कि उन्होंने किसी छात्र की कोई शर्ट नहीं उतरवाई है, विद्यालय अध्यापकों द्वारा उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बिलकुल गलत हैं। राजनीति के तहत आरोप लगाए गए हैं।

- मिड डे मील को लेकर स्कूल शिक्षक पहले भी बीईओ को कर चुके है शिकायत
प्रधानाध्यापिका गीता देवी की कार्यशैली व मिड-डे मिल में गड़बड़ी को लेकर अन्य स्टाफ के बीच विवाद महीनों से चल रहा है। विवाद के चलते विगत दिनों विद्यालय के तमाम शिक्षकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा को एक शिकायती पत्र भी दिया गया था, जिसमें बच्चों के मिड-डे मिल में भ्रष्टाचार, अनुपस्थिति के बावजूद छात्र-छात्राओं को उपस्थित दिखाने के गंभीर आरोप प्रधानाध्यापिका पर लगाए गए थे।।

कस्बा जलालाबाद स्थित पीएमश्री विद्यालय में वीडियो वायरल के मामले में जांच को पहुंचे  हामिद हुस

कस्बा जलालाबाद स्थित पीएमश्री विद्यालय में वीडियो वायरल के मामले में जांच को पहुंचे  हामिद हुस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed