फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM praises Greno's Pound Man Ramveer Tanwar

प्रधानमंत्री ने की ग्रेनो के पौंड मैन रामवीर तंवर प्रशंसा की

Mon, 25 Oct 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
PM praises Greno's Pound Man Ramveer Tanwar
रामवीर तंवर
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव निवासी व पर्यावरणविद् रामवीर तंवर की प्रशंसा की। रामवीर तंवर को पौंड मैन के नाम से जाना जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए रामवीर ने वर्ष 2014 में नौकरी छोड़ दी और पिछले सात साल से तालाबों के सौंदर्यीकरण में जुटे हैं। अब तक वो 40 तालाबों का सौंदर्यीकरण करा चुके हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि रामवीर को लोग पौंड मैन के नाम से जानते है। रामवीर तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रहे थे, लेकिन उनके मन में स्वच्छता की ऐसी अलख जगी कि वो नौकरी छोड़कर तालाबों की सफाई में जुट गए।
विज्ञापन

रामवीर अब तक कितने ही तालाबों की सफाई कर उनको पुनर्जीवित कर चुके हैं। साथियों स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह से सफल हाते हैं, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से पूरी करें। प्रधानमंत्री की प्रशंसा से रामवीर के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा के सभी पर्यावरणविद् काफी खुुश हैं। उनका कहना है कि आगे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करते रहेंगे। इसी के माध्यम से परिवार का पालन-पोषण भी कर रहे हैं। कई तालाब में मत्स्य पालन और कमल उगाए जा रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में 16, गाजियाबाद में 12 तालाब शामिल है। इस काम में विभिन्न कंपनियों और एनजीओ ने उनकी मदद की है। पलवल, मानेसर, बुलंदशहर, सहारनपुर, दिल्ली में भी काम कर चुके है।
विज्ञापन

गाजियाबाद नहीं गौतमबुद्ध नगर के हैं रामवीर
प्रधानमंत्री ने मन की बात में रामवीर को यूपी के गाजियाबाद निवासी कहा था। जबकि, रामवीर ग्रेटर नोएडा स्थित डाढ़ा गांव के निवासी हैं। रामवीर ने बताया कि डेढ़ साल से गाजियाबाद में तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। हो सकता है कि इसी कारण प्रधानमंत्री को गाजियाबाद का निवासी होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पौंड मैन नाम मीडिया की देन है। पिछले दो-तीन साल से उनकी टीम काफी मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री के शब्दों ने पूरी टीम में जोश भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed