फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plot sizes to increase in Yamuna City for better housing

Noida News: बेहतर रिहाइश के लिए यमुना सिटी में बढ़ेंगे प्लॉटों के आकार

Wed, 12 Nov 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Plot sizes to increase in Yamuna City for better housing
30 वर्गमीटर की जगह अब 45 से 60 वर्गमीटर के प्लॉट विकसित करने की योजना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोग सम्मानपूर्वक और बेहतर तरीके से रह सकें, इसके लिए यमुना प्राधिकरण अब 30 वर्गमीटर के बजाय 45 से 60 वर्गमीटर साइज के भूखंड विकसित करेगा।
पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में यह मुद्दा उठने के बाद सीईओ राकेश कुमार सिंह ने परियोजना और नियोजन विभाग को योजना पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट और औद्योगिक सेक्टरों के आसपास नई आवासीय योजनाएं लाई जानी हैं। पहले ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 30 वर्गमीटर के प्लॉट प्रस्तावित थे, लेकिन इतने छोटे भूखंडों पर मकान का डिजाइन बनाना कठिन हो रहा था।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि साइज बढ़ने से न केवल बेहतर आवास तैयार हो सकेंगे, बल्कि सेक्टर की सुंदरता भी बनी रहेगी। अभी छोटी चौड़ाई और अधिक गहराई वाले भूखंडों पर सुविधाजनक रिहाइश संभव नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed