फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pledged to donate organs

Noida News: अंगदान करने का लिया संकल्प

Wed, 13 Aug 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
pledged to donate organs
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विश्व अंगदान दिवस पर बुधवार को जिम्स में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मेडिकल के विद्यार्थियों ने अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अंगों को दान करने का संकल्प लिया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक मृत व्यक्ति का अंगदान आठ लोगों की जान बचा सकता है। सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने एमबीबीएस विद्यार्थियों को अंगदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. रंजना वर्मा, जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अतुल कुमार गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनबेंद्र बैद्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुनियादी जीवन रक्षक का प्रशिक्षण दिया
ग्रेटर नोएडा (संवाद) जिम्स में कैलाश नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों के लिए बुनियादी जीवन रक्षक (बीएलएस) विषय पर दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को डमी के माध्यम से बताया कि मरीजों का बेहतर इलाज कैसे किया जा सकता है। निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान स्वास्थ्य सेवा शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed