Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pledged to continue development efforts

Noida News: विकास के प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया

Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pledged to continue development efforts
 रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत -कांग्रेस
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक विचार गोष्ठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर गहन मंथन किया। गोष्ठी का मुख्य विषय इन 25 वर्षों में उत्तराखंड ने क्या खोया और क्या पाया रहा, जिस पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राज्य की खुशहाली, प्रगति और सतत विकास के लिए अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड राज्य की खुशहाली और हाल ही में राज्य में आई आपदाओं के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की जाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, अरविंद जैन, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप जैन, राकेश अग्रवाल, मदन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed