फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pledge administered for water conservation in 91 gram panchayats

91 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की दिलाई शपथ

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pledge administered for water conservation in 91 gram panchayats
Pledge administered for water conservation in 91 gram panchayats
पुन्हाना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को अधिकारियों ने पुन्हाना की 91 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की शपथ दिलाई। एसडीएम मनीषा शर्मा ने जिले के सबसे बडे़ गांव सिंगार में शपथ दिलाकर लोगों को कानूनी साक्षरता, जल संरक्षण और सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्राम सभा में गांव के ठोस कचरा प्रबंधन एवं दूषित पानी की निकासी, गांव में पेयजल आपूर्ति, जल स्त्रोत, पाइपलाइन से घर-घर पानी देने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा 11 से 12 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीणों से हुए संवाद को गांव के कॉमन सर्विस सेंटरों के सहयोग से सीधा प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक घरों में नल लगाकर पीने का पानी मुहैया कराना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे कामयाब बनाने के लिए गांव के लोग मिलकर सहयोग करें। वहीं गांव में सभी लोग कोरोना से बचाव के टीके लगवाएं। साथ ही गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। इस मौके पर पुन्हाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दिगंबर सिंह के अलावा ग्राम सचिव, पंचायती राज, जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता, ग्राम स्तरीय जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के अलावा गांव के पंच, सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed