फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players from 15 schools showcased their strength in the inter-school cricket tournament.

Noida News: इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 05 Nov 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Players from 15 schools showcased their strength in the inter-school cricket tournament.
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल में कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीके खन्ना और डीडीसीए की उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स एग्जिक्यूटिव एसएई से कुशांक, स्पोर्ट्स मैनेजर दिगंबर सिंह अत्री समेत स्कूल की प्रधानाचार्या सुरभि भार्गव ने अतिथियों का स्वागत और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



इस टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर के 15 स्कूलों की टीमें आमने-सामने आईं।। उद्घाटन मुकाबला कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा और विवेकानंद स्कूल, आनंद विहार के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद स्कूल की टीम 19.4 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैम्ब्रिज स्कूल की टीम ने 13 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की। नीलव ने 37 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए और गेंदबाजी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनके सर्वांगीण खेल के लिए नीलव को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed