फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players are learning the nuances of the game by practicing on synthetic turf.

Noida News: सिंथेटिक टर्फ पर अभ्यास कर खिलाड़ी सीख रहे खेल की बारीकी

Sat, 29 Nov 2025 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Players are learning the nuances of the game by practicing on synthetic turf.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल,वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खेल में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड बनाया गया। जिसपर अभ्यास कर खिलाड़ी खेल की बारीकी को सिख रहे हैं। जिससे आने वाली प्रतियोगिताओं में उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्टेडियम में हैंडबॉल खेल में 40 खिलाड़ी, वॉलीबॉल खेल में 40 खिलाड़ी और बास्केटबॉल खेल में 15 खिलाड़ी प्रतिदिन मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी पूर्व में मिट्टी के मैदान पर अभ्यास करते हुए तीनाें खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रतियोगिताएं सिंथेटिक टर्फ पर होने के चलते इन खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती थी। लेकिन वर्तमान समय में तीनों खेलों के लिए सिंथेटिक टर्फ मैदान बनाया गया। जिस पर वर्तमान समय में सभी खिलाड़ी खेल कौशल को सीख रहे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि नए मैदान बनने से सभी खेलों के खिलाड़ी को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मैचों के जैसे अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। जिससे उनके खेल में और निखर आएगा।
विज्ञापन


हैंडबाल स्टेट प्रतियोगिता में लाया प्रथम स्थान
सिंथेटिक टर्फ पर अभ्यास के बाद जिला स्टेडियम की हैंडबॉल टीम ने प्रयागराज में 6 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित सीनियर स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता में मऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मुरादाबाद में पंडित दीनदयाल सीनियर स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर हासिल किया। वहीं मऊ स्टेडियम के कुशमौर निवासी वालीबाल खिलाड़ी कुश सिंह ने 2022 में तेहरान में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम में खेला। उसमें टीम विजेता रही और उसमें एशिया का बेस्ट सेंटर ब्लाकर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed