फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players are being harassed, the mini stadium is in a bad condition.

Noida News: खिलाड़ियों से खिलवाड़, मिनी स्टेडियम बदहाल

Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Players are being harassed, the mini stadium is in a bad condition.
बहजोई(संभल)। खिलाड़ियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर के युवाओं व खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहीं, युवा व खिलाड़ी किसी खेत में मैदान का स्वरूप देकर खेल खेलने के लिए मजबूर हैं तो कहीं, रेल लाइन के किनारे। कारण है कि नगर पालिका परिषद का मिनी स्टेडियम बदहाल है और पालिका की ओर से इसे दुरुस्त कराने के लिए कोई खास पहल नहीं की जा रही है। नतीजा, नगर में युवाओं को खेल से जोड़कर प्रतिभाशाली बनाने के शासन की मंशा को करारा झटका लग रहा है।
विज्ञापन

बीते करीब चार वर्ष से अधिक समय पहले नगर में बबराला रोड पर हाईवे के किनारे श्मशान भूमि से सटे मैदान पर पालिका की ओर से 50 लाख रुपये से अधिक खर्च कर मिनी स्टेडियम बनाया गया था। इसको लेकर शासन की ओर से युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की मंशा से धनराशि जारी की गई थी। अब मिनी स्टेडियम की बदहाली व पालिका की ढिलाई खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की शासन की मंशा को करारा झटका लगा रही है। पूरे मामले में कुछ युवा खिलाड़ियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने अपनी परेशानी कुछ इस तरह बयां की
विज्ञापन

---

----

पिछले एक वर्ष से मिनी स्टेडियम में फुटबॉल खेल का अभ्यास कर रहे हैं। मैदान में जगह-जगह गड्ढे हैं। मिनी स्टेडियम में मेनगेट न होने से मैदान में बेवजह बाइकों व कारों आदि वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे अभ्यास करने में असुविधा होती है। पालिका व जिला प्रशासन ध्यान दे तो खिलाड़ियों की मुश्किल का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अक्षित गर्ग, राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी, बहजोई

----

मिनी स्टेडियम में सबसे बड़ी अव्यवस्था यह है कि यहां मेनगेट न होने से कोई भी पशु व वाहन बिना रोक टोक प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को खेलते समय असुविधा होती है और सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इसके अलावा मिनी स्टेडिमय के मैदान में कूड़ा-कचरा, बजरी, टूटी स्लैब व बिना प्रयोग की वस्तुएं पड़ी होने से भी गंदगी पसरी है। यह भी परेशानी का प्रमुख कारण है। इसके लिए पालिका व जिला प्रशासन ध्यान दें।
-तनुज, फुटबॉल खिलाड़ी व कोच, बहजोई
----

मैदान ऊबड़ खाबड़ होने के कारण मिनी स्टेडियम में पिच खराब हो चुकी है। जल निकासी का साधन नहीं है। बरसात में गड्ढों के कारण मैदान में पानी भर जाता है। इससे क्रिकेट का अभ्यास करने में मुश्किल होती है। पालिका ध्यान दे तो खेल का अभ्यास करने में आसानी रहेगी।
-दीपांशु वार्ष्णेय, क्रिकेट खिलाड़ी, बहजोई
----

पिछले करीब एक वर्ष से मिनी स्टेडियम के मैदान पर किसी भी प्रकार का सुधार कार्य नहीं हुआ है। इससे खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने में असुविधा हो रही है। बाहरी वाहनों की आवाजाही से भी खेलने में मुश्किल होती है। पालिका की ओर से स्टेडियम की देखभाल के लिए कर्मचारी की तैनाती की जाए। इससे खिलाड़ियों को खेलने में सुविधा रहेगी।
-कुलदीप, क्रिकेट खिलाड़ी, बहजोई
----

शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा बना है मिनी स्टेडियम

बहजोई। देखभाल के अभाव में मिनी स्टेडियम शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा भी बना हुआ है। निकट में पालिका का वाटर कूलर लगा होने से शराबी व नशेड़ी ठंडा पानी लेने आते हैं। इससे मिनी स्टेडियम में शराबियों व नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। अब खास बात यह है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए मिनी स्टेडियम की संरक्षा व सुरक्षा के लिए पालिका की उदासीनता खिलाड़ियों पर भारी पड़ रही है।

------

बरसात के कारण मिनी स्टेडियम में गडढे आदि ठीक कराए जाने का काम नहीं हो सका था। अब मैदान को समतल कराने समेत पानी की निकासी के लिए योजना बनाई जा रही है। इससे मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेलने में आसानी रहेगी। इसके अलावा पालिका की ओर से ओपन जिम भी बनाया जाएगा।
-राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed